सभी अपने घर में पैसों को संभालकर ही रखते हैं। वास्तु में पैसों और गहनों को रखने की दिशा का भी विशेष महत्व माना जाता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो पैसों को सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही, इंसान को पैसों की चिंता करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
वास्तु के मुताबिक गलत दिशा में पैसे और आभूषण रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने का नकारात्मक प्रभाव भी आपको भुगतना पड़ सकता है।
आर्थिक समृद्धि और स्थिरता के लिए धन को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में ही रखना चाहिए। धार्मिक ग्रंथों में भी धन संचय के लिए इस दिशा को शुभ माना गया है।
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही आभूषण और वित्तीय दस्तावेज को रखना चाहिए। इस कोने में आप अलमारी भी रख सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि दक्षिण-पश्चिम दिशा पृथ्वी तत्व को दर्शाती है। यह दिशा स्थिरता को भी सुनिश्चित करती है। इस वजह से भी यहां पैसे रखने की परंपरा है।
वास्तु में कहा गया है कि इस दिशा में पैसे, आभूषण जैसी चीजें रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। साथ ही, धन में भी बढ़ोतरी होती है।
यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखें। ऐसा करने से धन की देवी का आशीर्वाद आपको मिल सकता है।