वास्तु शास्त्र के इस भाग में आज हम जानेंगे कि व्यक्ति किन-किन चीजों को बिना पैसे दिए या मुफ्त नहीं नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नमक का संबंध शनि देव से है। मुफ्त में इस चीज को लेने से आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नमक के बदले आप कोई चीज व्यक्ति को वापस दे दें।
किसी अन्य व्यक्ति का रुमाल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। चाहे नए रुमाल का भी कोई मालिक न हो, उसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। मुफ्त में रुमाल लेने से और उसका प्रयोग करने से सम्बन्ध खराब होने लगते हैं।
व्यक्ति को किसी लावारिस लोहे की चीज को घर नहीं लाना चाहिए। लोहा शनि देव से सम्बन्ध रखता है। बिना खरीदे या मुफ्त में मिले लोहे से जल्द छुटकारा पा लेना चाहिए।
व्यक्ति को मुफ्त में या लावारिस पड़ी हुई सुई का इस्तेमाल किसी भी हाल में नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता का प्रभाव बढ़ता है और घर में पारिवारिक सम्बन्धों में भी खलल उत्पन्न होने लगती है।