भोजन करने संबंधी वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है, वरना यह धन हानि का कारण बनता है। भोजन पकाने के अलावा भोजन करते समय हमारा मुंह किस तरफ होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा का संबंध देवी-देवताओं से होता है। इस ओर मुंह करके भोजन करना शुभ होता है। पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से बीमारियां दूर होती है।
वहीं उत्तर दिशा भी देवताओं की दिशा मानी गई है। इस दिशा का संबंध मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर से होता है। ऐसे में इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से घर में रुपए-पैसों की कमी नहीं होती है।
नौकरीपेशा जातकों को पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए। इससे उनकी सेहत भी अच्छी रहती है और खूब तरक्की भी मिलती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर आए मेहमान को पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन के लिए बैठाना चाहिए। इससे घर में बरकत रहती है।