वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम में बिना जानकारी की कुछ तस्वीरें लगाने से वास्तु दोष लगता है।
विवाह उपरांत वास्तु दोष की वजह से पति और पत्नी के मध्य अनबन होती रहती है। कई बार बात झगड़े तक पहुंच जाती है।
वास्तु जानकारों की मानें तो शुक्र और चंद्रमा से बेडरूम प्रभावित रहता है। इसके लिए शुक्र और चंद्र का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए वास्तु नियमों का पालन करें।
वास्तु शास्त्र में बेडरूम में नदी और झरने की तस्वीर लगाने की मनाही है। इससे पति और पत्नी के रिश्ते में शक पैदा होता है। साथ ही विश्वास भी कम होने लगता है।
बेडरूम में देवी-देवताओं की भी तस्वीर या पेंटिंग न लगाएं। अगर शयन कक्ष में देवी-देवताओं की तस्वीर लगाते हैं, तो घर में वास्तु दोष लगता है।
आप शयन कक्ष में राधा कृष्ण की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे अविवाहित लड़कियों के विवाह के योग बनते हैं। पति और पत्नी के बीच प्रेम और स्नेह बना रहता है।
अगर आपने अपने शयनकक्ष में युद्ध या महाभारत की तस्वीर लगा रखी हैं, तो निकाल दें। इससे परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती है।
शयन कक्ष में कबूतर की तस्वीर और पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए। इससे संतान प्राप्ति में देर होती है। संतान हानि के भी योग बनते हैं।
शयनकक्ष में ताजमहल की तस्वीर नहीं लगाएं। इससे वास्तु दोष लगता है।