Vastu Tips: घर में बिल्कुल न रखे मां लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति, जरूर जानें ये वास्तु


By Sandeep Chourey19, Jan 2023 01:28 PMnaidunia.com

धन व ऐश्वर्य की देवी

मां लक्ष्मी हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन-ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति लगाते समय ये गलतियां नहीं करना चाहिए।

इस दिशा में न रखें तस्वीर

पूजा घर में मां लक्ष्मी की फोटो या मूर्ति दक्षिण दिशा की ओर न रखें। दरअसल इस दिशा को यम और पितरों की दिशा माना जाता है। ऐसा करने से आर्थिक संकट आ सकता है।

खड़ी अवस्था में मूर्ति न रखें

घर में मां लक्ष्मी की खड़ी अवस्था में नजर आ फोटो नहीं लगाना चाहिए। ऐसी फोटो रखने के लिए पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है।

किस दिशा में रखें फोटो

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति उत्तर या फिर ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है।

उल्लू में बैठी हुई मां लक्ष्मी

घर में मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, जिसमें वह उल्लू में विराजमान है। क्योंकि मां लक्ष्मी चंचल स्वभाव की होती है। घर में धन स्थायी रूप से नहीं रहता है।

एक से अधिक मूर्ति न रखें

मां लक्ष्मी की एक मूर्ति या तस्वीर से अधिक नहीं रखना चाहिए। इससे घर में कई तरह के दोष लगते हैं। वास्तु के अनुसार यह शुभ नहीं है।

Rahu Ketu Gochar 2023: यह चार राशी वाले हो जाएं सर्तक, हो सकती है भयंकर परेशानी