Vastu Tips: इन पुरानी चीजों को न रखें घर में, बिगड़ जाएगी ग्रहों की स्थिति


By Ekta Sharma05, Dec 2022 05:26 PMnaidunia.com

नेगेटिव चीजें

नेगेटिव एनर्जी वाली चीजें घर में रखना अशुभ हो सकता है। इन चीजों को रखने की वजह से ग्रहों की स्थिति बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं कि वे चीजें कौनसी हैं।

सिलाई मशीन

खराब मशीन में राहु और शनि का वास होता है। ऐसे में खराब सिलाई मशीन को घर में रखने से घर में नकारात्मकता का वास होने लगता है।

पीतल के बर्तन

घर में अगर पीतल के बर्तनों का इस्तेमाल न किया जा रहा हो तो इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए। अंधेरे में रखे पीतल के बर्तनों में शनि का वास हो जाता है।

गंदे बिस्तर

घर में गंदे बिस्तर रखने की वजह से बुध ग्रह की स्थिति बिगड़ जाती है। बुध ग्रह के खराब स्थिति में होने की वजह से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

जंग लगे सामान

घर में जंग लगे सामानों को रखने से क्लेश बढ़ने लगता है। वहीं जंग लगे हथियारों को रखना और भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इन चीजों से नकारात्मकता बढ़ती है।

Belpatra Benefits: घर की इस दिशा में लगाएं बेलपत्र का पौधा, हर संकट होंगे दूर