वास्तु में हर एक चीज को रखने की एक निश्चित दिशा बताई गई है। इसका पालन न करने पर नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।
मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ये सुख-शांति भंग करता है।
सजावट के लिए बोनसाई का पौधा रखने का चलन बढ़ गया है। इसे घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है। तरक्की में रुकावट होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पौधा घर में लगाने से नकारात्मकता आती है। इससे डर और भय का माहौल बना रहता है।
बबूल का पौधा लगाने से घर में वाद-विवाद बढ़ता है। इससे परिवार के सदस्य मानसिक तौर पर बीमार रहने लगते हैं। इसका होना अशुभ होता है।
घर के अंदर या आसपास की जगहों पर कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। इससे घर में तनाव का माहौल रहता है। यह आपसी मतभेद बढ़ाता है।