2024 शनिदेव का साल है। सफलता और तरक्की के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते है साल में किन 4 दिन रोटी नहीं बनानी चाहिए?
शुभ और अशुभ दिनों का पालन अवश्य ही करना चाहिए। साल में कुछ अच्छा हो इसलिए कई पाबंदियों का पालन करना चाहिए।
हिंदू धर्म में कुछ त्योहारों में रोटियां बनाना अशुभ बताया गया है। ऐसे में आपको यह पता होना जरूरी है कि किन त्योहारों पर रोटी बनाना अशुभ माना गया है।
कुछ त्योहारों में गैस पर कढ़ाई या पैन गर्म करना भी अशुभ माना गया है। जनवरी में भी एक ऐसी त्यौहार पड़ता है। जिस दिन तावा न चढ़ाने का रिवाज होता है।
मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ रही है, इस दिन चावल से बना भोजन करने का रिवाज है। कई लोग इस दिन काली उड़द की खिचड़ी का सेवन भी करते है।
9 अगस्त को नाग पंचमी पड़ने वाली है। इस दिन तवा चढ़ाना और रोटी बनाना वर्जित है। इस दिन दाल-बाफला खाने का महत्व होता है। इस दिन किसी भी चीज को काटना भी नहीं चाहिए।
शीतला अष्टमी 2 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन शीतला देवी को बासी भोजन अर्पित किया जाता है। इस दिन गैस जलाना वर्जित होता है। इस दिन घर के सदस्यों को सिर्फ यह प्रसाद ही खाना होता है।
16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पड़ने वाली है। इस दिन भी रोटी नहीं बनानी चाहिए। पूर्णिमा पर चांद की किरणों में अमृत होता है। ऐसे में रात को खीर रखने से अमृत पान का लाभ मिलता हैं।