Vastu Tips: वास्तु के इन नियमों का करें पालन, घर में आएगी सुख-समृद्धि


By Ekta Sharma02, Mar 2023 06:15 PMnaidunia.com

वास्तु नियम

गृह निर्माण से लेकर गृह प्रवेश समय तक वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पाना चाहते हैं, तो वास्तु के इन नियमों का पालन जरूर करें।

आग्नेय कोण

घर के आग्नेय कोण में लाल घोड़े के जोड़ों की तस्वीर लगाना उत्तम होता है। इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। वहीं, पैसों की कमी भी दूर होती है।

भंडार कोण

घर के उत्तर दिशा को भंडार कोण भी कहा जाता है। इस कोण में हरे पौधे लगाना शुभ होता है। इसके लिए आप घर के उत्तर दिशा में हरे पौधे लगा सकते हैं। आप मनी प्लांट और शमी के पौधे लगा सकते हैं।

ब्रह्म कोण

ईशान कोण ब्रह्म स्थान होता है। इस कोण में देव को स्थापित करना चाहिए। इसके लिए आप ईशान कोण में स्फटिक श्रीयंत्र लगा सकते हैं। इससे आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं, आर्थिक समस्या भी दूर होगी।

शंख और घंटी

पूजा करने के दौरान शंख और घंटी बजाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि शंख और घंटी बजाने से घर में पॉजिटिव शक्ति का आगमन होता है। पूजा गृह में घंटी और शंख रखें। पूजा के दौरान शंख और घंटी बजाएं।

पूजा घर की साफ-सफाई

पूजा गृह को कभी बासी न रखें। इसके लिए रोजाना पूजा घर की साफ सफाई करें। पूजा घर में देवी देवताओं की तस्वीर आमने सामने न लगाएं। इससे घर में सुख शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

Astro Tips सूर्यास्‍त के समय इन कामों को करने से बचें