7 घोड़ों की तस्वीर इस दिशा में लगाएं, दुर्भाग्य छोड़ देगा पीछा


By Sahil04, Jun 2024 08:00 PMnaidunia.com

7 घोड़ों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र में दीवार पर तस्वीर लगाने का खास महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि 7 घोड़ों की पेंटिंग को घर में लगाने से दुर्भाग्य से छुटकारा मिल सकता है।

किस दिशा में लगाएं तस्वीर?

वास्तु शास्त्र में हर चीज को सही दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। 7 घोड़ों की तस्वीर को लगाने के लिए भी एक दिशा शुभ होती है।

घोड़े की पेंटिंग लगाने की सही दिशा

7 घोड़ों की दौड़ने वाली तस्वीर को लगाने के लिए पूर्व दिशा शुभ होती है। इस दिशा में यह पेंटिंग लगाने से घर में सुख-शांति का वास होता है।

दुर्भाग्य से मिलेगा छुटकारा

वास्तु शास्त्र की मानें तो इस दिशा में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने से दुर्भाग्य दूर हो जाता है। इतना ही नहीं, जीवन में आने वाली कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

7 घोड़ों की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इतना ही नहीं, घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है।

पेंटिंग होनी चाहिए साफ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घोड़ों की तस्वीर बिल्कुल साफ होनी चाहिए। अगर पेंटिंग पर थोड़ी भी गंदगी होगी तो घर में नेगेटिविटी बढ़ेगी।

प्रसन्न और खुश हो घोड़े

7 घोड़ों की तस्वीर लगाते समय एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि पेंटिंग में घोड़े खुश नजर आने चाहिए। दरअसल, ऐसे घोड़ों को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

7 घोड़ों की तस्वीर आपको सही दिशा में लगाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मंगल ने मेष राशि में किया प्रवेश, अगले 50 दिन तक ये राशियां रहेंगी परेशान