वास्तु शास्त्र में घर के हर कोने के लिए नियम बताए गए हैं। इनका पालन करने से वास्तु दोष नहीं बढ़ता है और व्यक्ति के जीवन में खुशियां बरकरार रहती हैं।
बाथरूम के लिए भी वास्तु शास्त्र में कई जरूरी नियम बताए गए हैं। खासकर बेडरूम से अटैच बाथरूम वाले लोगों को तो इन बातों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।
यदि आपका बाथरूम, बेडरूम या ड्राइंग रूम के पास बना हुआ है तो उसकी साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखें। ऐसा न करने पर जीवन में कई सारी परेशानियां आ सकती हैं।
बेडरूम से अटैच बाथरूम से बदबू आना वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं माना गया है। इसके लिए आप फ्रेशनर जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेडरूम में सोते समय ध्यान रखें कि आपके पैर या सिर बाथरूम की तरफ न हो। यदि ऐसा होता है तो पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव आ सकता है।
यदि आपका बाथरूम लिविंग रूम से अटैच्ड है तो इसमें बेहद हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं, बाथरूम की टाइल्स का रंग भी डार्क न हो।
बाथरूम के अंदर कभी भी काले रंग की टाइल्स नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने पर घर में वास्तु दोष बढ़ने लगता है और परेशानियां भी समाप्त नहीं होती हैं।
बाथरूम के नल से पानी लीक हो रहा है तो इसे तुरंत ठीक करा लें। बता दें कि इसकी वजह से परिवार के लोगों का मान-सम्मान कम हो सकता है।