हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। घर में वास्तु के नियमों को फॉलो करने पर सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। पौधा लगाने से घर में वास्तु दोष नहीं लगता है।
बैंबू का पौधा दिखने में जितना खूबसूरत होता है उतना ही वास्तु के अनुसार फायदेमंद भी माना जाता है। आइए इस पौधे से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
घर में बैंबू के पौधे को लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन मिलने का योग भी बनता है।
अगर इस प्लांट को आप घर में लगाते है, तो परिवार के सदस्यों को करियर में खूब कामयाबी मिलती हैं।
अगर घर में वास्तु दोष लग गया है, तो बैंबू का पौधा जरूर लाएं। इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष झट से दूर होता है।
यदि आपके बच्चे का पढ़ाई में जरा सा भी मन नहीं लगता है, तो बैंबू के पौधे को घर में लगा सकते है। इसको लगाने के बाद बच्चे का मन शांत और पढ़ाई में लगने लगता है।
बैंबू के प्लांट को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा को धन की दिशा माना जाता है।