हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के नियमों का पालन न करने से घर में वास्तु दोष लग सकता है, जिससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना भी पड़ सकता है।
सभी घरों में बाथरूम होता है। बाथरूम में कुछ ऐसी चीजें रखी होती है, जो आपको कंगाल बना सकती है। आइए जानते हैं कि बाथरूम में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
बाथरूम में इस्तेमाल के लिए बाल्टी रखी होती है, लेकिन बाथरूम में बाल्टी खाली है तो ये वास्तु दोष का कारण बन सकती है और आपके ऊपर कंगाली छा सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटा शीशा घर में रखना अशुभ माना जाता है। अगर बाथरूम में ऐसा शीशा रखा है, तो तुरंत निकाल के फेंक दें।
वास्तु शास्त्र में पौधों का विशेष स्थान है, लेकिन बाथरूम में या आसपास पौधे को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है।
बाथरूम में जाने के लिए लोग चप्पलों को रखते है, लेकिन भूलकर भी टूटी चप्पलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
बाथरूम में नहाने के बाद भूलकर भी गीले कपड़े नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
अगर बाथरूम के नल से हमेशा पानी निकलता रहता है, तो ये घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और समस्याओं को लाता हैं।