हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं और रंगों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
बाथरूम घर का सबसे अहम हिस्सा होता है। बाथरूम आपकी परेशानी हो बढ़ा भी सकता है और भाग्य को जागा भी सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नीले रंग की बाल्टी को रखना शुभ माना जाता है। नीले रंग की बाल्टी बाथरूम के लिए सबसे अच्छी होती है।
वास्तु के मुताबिक बाथरूम में नीले कलर की बाल्टी रखने से कुंडली का ग्रह दोष शांत होता है।
अगर आप बाथरूम में वास्तु के अनुसार बाल्टी रखते है, तो इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
वास्तु के अनुसार बाथरूम की बाल्टी को भूलकर भी खाली नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर में वास्तु दोष लगता है।
बाथरूम में शीशे को भी रखना अशुभ माना जाता है। दर्पण के कारण घर में वास्तु दोष का प्रभाव बढ़ता है, इसलिए बाथरूम में दर्पण न रखें।
वास्तु के नियमों का बाथरूम में पालन करने से धन में लाभ और बरकत होती है, इसलिए सदैव घर में वास्तु का पालन करें।