क्लेश बढ़ रहा है, तो अपनाएं बेडरूम में वास्तु के 5 उपाय


By Ayushi Singh25, Dec 2024 08:30 AMnaidunia.com

अक्सर वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत नोक-झोक रहती है, लेकिन यह नोक-झोंक बड़ी नहीं होनी चाहिए। आइए जानते हैं कि क्लेश बढ़ रहा है, तो अपनाएं बेडरूम में वास्तु के 5 उपाय-

दीवार से दूर रखें

ऐसा माना जाता है बेडरूम में बेड थोड़ा दीवार से दूर रहना  चाहिए और बेड को दीवार से स्पर्श न होने दें। इससे कलेश बढ़ता है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

अगर बेड दीवार से स्पर्श होता है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम होता है।

रोशनी बनी रहें

हमेशा बेडरूम में रोशनी बनी रहनी चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है और जीवन भी सुखमय रहता है।

किस दिशा में बनाएं बेडरुम?

वास्तु के अनुसार, बेडरूम को दक्षिण-पश्चिम में बनवाना अच्छा माना जाता है और इससे जीवन में कई लाभ भी मिलते हैं।

कोने में न हो बेड

कभी-भी घर में कोने में बेड नहीं होना चाहिए, क्योंकि बेड राहु का प्रतीक माना जाता है और इससे ग्रह कमजोर होते हैं।

किस धातु का बेड बनाएं?

हमेशा शीशम के लकड़ी का बेड बनवाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास बनी रहती है और क्लेश भी दूर होता है।

क्लेश बढ़ रहा है, तो बेडरूम में वास्तु के 5 उपाय अपनाएं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सपनों में लक्ष्मी मां के आने का मतलब क्या होता है?