घर में मर के पंख को रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख शांति और संपत्ति बनी रहती है। इसलिए, आज हम उन जगहों के बारे में बताएंगे-
मोर के पंख को घर में रखना पवित्र होता है। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।
माना जाता है की पूजा घर में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति के सामने मोर पंख को रखने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।
मोर के पंख को घर की तिजोरी या लॉकर में रखने से धन और संपत्ति में बढ़ोतरी के साथ काम में तरक्की हो सकती है।
मोर के पंख को मुख्य दरवाजे पर लगाने से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर होने के साथ मां लक्ष्मी का आगमन हो सकता है।
मोर के पंख को ऑफिस में या दुकान में रखने से आपका कारोबार में तरक्की होने के साथ सफलता मिल सकती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोर के पंख को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। ऐसा करने से धन को आकर्षित किया जा सकता है।
माना जाता है कि मोर के पंख को घर में रखने से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। इसलिए, आपके घर में जहां वास्तु दोष है, वहां मोर के पंख रख सकते हैं।
मोर के पंखों को इन जगहों पर रखने से धन की परेशानी दूर हो सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें।