वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं का काफी महत्व बताया गया है। साथ ही गलत दिशाओं में वस्तुओं को रखने के प्रभाव का उल्लेख भी है।
बेहद कम लोग पर्दों की दिशाओं को लेकर विचार करते हैं। आपको हैरानी हो सकती है कि पर्दों की दिशा आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकती है।
अगर आपका रिश्ता सही नहीं चल रहा है और पार्टनर के साथ झगड़ा हो रहा है, तो आपको लाल पर्दा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति का माहौल रहेगा।
लाल पर्दे को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। साथ ही झगड़े भी बंद हो जाते हैं।
नीले रंग के पर्दे घर में लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इन पर्दों से घर में मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
अगर परिवार के लोगों के बीच झगड़े होते हैं तो आपको घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। इसकी मदद से नकारात्मकता दूर हो जाती है।
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि हरे रंग के पर्दों को घर में लगाने से नौकरी मिलने में मदद मिलती है। इसलिए आपको हरे रंग के पर्दे लगाने चाहिए।
हरे रंग के पर्दों को घर की पूर्व दिशा में लगाना सही माना जाता है। ऐसा करने से आपको जल्द से जल्द नौकरी मिल जाती है।