वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। वास्तु में बहुत सारे नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करने पर सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु में डस्टबिन संबंधी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारत्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं इन नियमों को नजरअंदाज करने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व होता है। डस्टबिन के लिए सबसे उचित दिशा दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा होती है। इस दिशा में डस्टबिन रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
डस्टबिन को सही दिशा में डस्टबिन रखने से वास्तु दोष नहीं लगता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वहीं, डस्टबिन को उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में डस्टबिन रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सीढ़ियों के नीचे भी कभी डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के अनुरूप शुभ नहीं माना जाता है।
वहीं, ऑफिस के नीचे डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से करियर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कुछ लोग बेडरूम में भी डस्टबिन रखते हैं। हालांकि ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से उचित नहीं माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मनमुटाव का सामना करना पड़ता है।
डस्टबिन संबंधी इन वास्तु टिप्स का पालन करना चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM