घर में सुख-समृद्धि और धन के लिए हमेशा वास्तु के नियमों को फॉलो करना चाहिए। वास्तु शास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।
घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें, क्योंकि अगर मुख्य दरवाजा गंदा होगा तो मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करेंगी।
घर के मुख्य दरवाजे पर तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। तुलसी के पौधे से घर में सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
वास्तु के अनुसार आप अगर घर के मुख्य द्वार पर शुभ-लाभ लिखते है, तो इसे काफी शुभ माना जाता हैं और घर में सुख-शांति रहती है।
वास्तु के अनुसार मुख्य द्वार पर लाल रंग से स्वास्तिक बनाने से वास्तु दोष नहीं बनता हैं। स्वास्तिक का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है।
अगर आप धन से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे है, तो घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधना चाहिए।
मुख्य दरवाजे पर सूर्य यंत्र को स्थापित करें इससे घर में सुख समृद्धि और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नही होगा।