इन वास्तु टिप्स से हेल्थ को मिलेगा सीधा फायदा


By Sahil30, Jun 2023 01:10 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में स्वास्थ्य को सही रखने के लिए कई सारे उपाय बताए जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख और आसान उपायों को आज आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

पौधे लगाए

पौधे लगाने से घर में स्वच्छ ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। साथ ही, इससे आपके घर में शांत और खुश माहौल भी बना रहता है।

प्रणाम

धर्म अध्यात्म में कहा जाता है कि सुबह धरती माता को छूकर प्रणाम करना काफी अच्छा होता है। इससे आपके दिन की शुरुआत भी अच्छी होगी।

दक्षिण दिशा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दक्षिण दिशा में सिर करके सोने से अच्छी नींद आती है। वहीं, अच्छी हेल्थ के लिए नींद लेना जरूरी है।

सीलन

घर की दीवारों पर अक्सर सीलन लग जाती है। इसे वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है। इसलिए इससे निजात पाने के उपाय आजमाएं।

दीवार

किचन और बाथरूम की दीवार अलग होनी चाहिए। इसका प्रभाव सकारात्मकता पर पड़ता है।

मेंटल हेल्थ

मेंटल हेल्थ को सही रखने के लिए पढ़ाई करते समय उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ मुंह रखना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रिश्‍ते में दरार डाल सकती हैं बेडरूम में रखी ये चीजें