रिश्‍ते में दरार डाल सकती हैं बेडरूम में रखी ये चीजें


By Sahil30, Jun 2023 01:04 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में घर में रखी हुई चीजों को काफी महत्व दिया जाता है। इसका असर आपके जीवन पर पड़ता है।

बेडरूम

घर के बेडरूम में लोग ज्यादातर समय बीताते हैं। आइए जान लेते हैं कि वास्तु शास्त्र में किन चीजों को बेडरूम में न रखने की सलाह दी जाती है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान

वास्तु में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक सामान अग्नि तत्व से प्रभावित होते हैं। इसलिए ऐसे सामान को अपने बेडरूम और बेड बॉक्स में नहीं रखना चाहिए।

देवी-देवता की तस्वीरें

आपने भी देखा होगा कि कुछ लोग बेडरूम में देवी-देवता की तस्वीर लगाते हैं। हालांकि, वास्तु में ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। इससे रिश्तों में खटास आ सकती है।

तिजोरी

तिजोरी को लेकर कहा जाता है कि बेडरूम में इसे नहीं रखना चाहिए। अगर कोई अन्य जगह नहीं है तो आप तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।

हिंसक पशुओं की फोटो

बेडरूम में हिंसक पशुओं की तस्वीरें गलती से भी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि यहां पर आराम किया जाता है। ऐसी तस्वीर रखने से आपका जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।

धार्मिक किताबें

अगर आपके बेडरूम में धार्मिक किताबें रखी हुई हैं तो इन्हें तुरंत हटा लें। इससे आपका शुक्र सुरक्षित होगा और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव भी नहीं होगा।

कचरा और बेकार सामान

बेड के नीचे कूड़ा या बेकार सामान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेड के नीचे गैर जरूरी चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तवे की पहली रोटी गाय को खिलाने से दूर होते हैं दोष