वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल, अपनााएं ये वास्तु टिप्स


By Amrendra Kumar Yadav30, Jun 2024 06:09 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व

वास्तु का हमारे जीवन पर अत्यधिक महत्व होता है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।

लगता है वास्तु दोष

वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने पर वास्तु दोष लगता है, जिसका असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ता है। इससे वैवाहिक रिश्ते में दूरियां पनप सकती हैं।

अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ऐसे में वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं, तो वास्तु से जुड़ी इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। इनका पालन करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और पति-पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।

बेडरूम में लगाएं राधा-कृष्णा की तस्वीर

घर के बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस तस्वीर को लगाने से एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ता है।

हल्के रंगों का करें इस्तेमाल

वहीं, बेडरूम में हल्के रंगों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए हल्के रंग के पर्दे, पेंट और बेडशीट आदि भी हल्के रंग की लगानी चाहिए।

लकड़ी के बेड का करें इस्तेमाल

बेडरूम में लकड़ी से बने बेड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं सोते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सोते समय सिर दक्षिण की ओर हो।

न रखें हिंसक पशुओं की तस्वीरें

वहीं, बेडरूम में हिंसक पशुओं की तस्वीरें रखने से बचना चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है और पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आती है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी रखने से बचना चाहिए।

दक्षिण दिशा में हो बेडरूम

वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व है। इसके मुताबिक, बेडरूम की दिशा दक्षिण मानी गई है। इसके अलावा बेड पर सोते समय पति को दाईं तरफ और पत्नी को बाईं तरफ सोना चाहिए।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए इन वास्तु नियमों का पालन कर सकते हैं। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

खाना खाते समय हमें क्या नहीं करना चाहिए?