वास्तु शास्त्र में पर्स और बेलपत्र दोनों का विशेष स्थान है, क्योंकि पर्स में धन रखा जाता है और बेलपत्र का संबंध भगवान शिव जी से हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में बेलपत्र को रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। पर्स में बेलपत्र रखने से कई चमत्कारी फायदे मिलते है।
अगर किसी व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी चल रही हो, तो उसे सोमवार के दिन बेलपत्र पर्स में रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक लाभ मिलता है।
कुछ लोगों के जीवन से कर्ज मुक्ति कभी खत्म नहीं होती है। ऐसे लोगों को सोमवार के दिन पर्स में बेलपत्र रखना चाहिए।
यदि किसी व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी नहीं हो रही है, तो उसे सोमवार के दिन पर्स में बेलपत्र को रखना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
अगर किसी व्यक्ति को उसके उधार वाले पैसे नहीं मिल रहे है, तो सोमवार के दिन पर्स में बेलपत्र रखने से उधार के पैसे वापस मिल सकते है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ