Vastu Tips: घर से बीमारी कैसे दूर करें?


By Sahil03, Mar 2024 10:22 AMnaidunia.com

वास्तु टिप्स

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ जरूरी टिप्स बताई गई है। सेहतमंद रहने के लिए भी वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है।

घर से दूर होगी बीमारी

यदि आपके घर में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है तो वास्तु शास्त्र की कुछ टिप्स को अपना लें। इन्हें फॉलो करने से बीमारियां आपको परेशान नहीं करेंगी।

बेकार चीजें

घर में न रखें घर में बेकार की चीजों को रखने का बुरा असर सेहत पर पड़ता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि घर की अच्छे से सफाई करें। इसके साथ ही, बगैर काम की चीजों को घर से बाहर कर दें।

सीढ़ियों में कचरा न रखें

अगर आप सीढ़ियों में कचरा रखते हैं तो आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इसकी वजह से इंसान बीमारियों की गिरफ्त में रहता है। 

घर में पेड़-पौधे लगाएं

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पेड़-पौधे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

सुबह-शाम खिड़कियां खुली रखें

घर की खिड़कियां और दरवाजों को सुबह-शाम के समय खोलकर रखें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी।

इस दिशा में सिर न करके सोएं

व्यक्ति को उत्तर या पूर्व दिशा में भूलकर भी सिर नहीं करके सोना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग हमेशा किसी न किसी बीमारी से परेशान रहते हैं।

भगवान की तस्वीर न लगाएं

घर के बेडरूम में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने वाले लोग बेहद जल्द बीमार हो जाते हैं।

वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ नियमों के बारे में आज हमने जाना। ऐसी ही अन्य रोजक खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

एग्जाम क्रैक करने के लिए करें मां सरस्वती के 1 मंत्र का जाप