वास्तु के अनुसार, घर में रखी सभी चीजों का अपना एक विशेष महत्व होता है। इन वस्तुओं से ही घर में सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
घर में खुशहाली और बरकत के लिए आप वास्तु के इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
वास्तु के अनुसार खाने में पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को जरूर देनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
कुछ दिनों के अंतराल में या फिर सप्ताह में एक बार लोभान का धुंआ करें, इससे घर में नराकात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
घर में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। यह पूर्व दिशा में गैलरी या घर में मंदिर के पास होना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
घर में टूटी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए, इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।
बेडरुम या जिस कमरे में आप सोते हैं, वहां पर मिरर नहीं लगाना चाहिए। यदि मिरर है तो उसे हटा दें या फिर सोकर उठने पर सीधा नजर उसपर नहीं जानी चाहिए।
पूजा घर के पास सरसों के तेल में लौंग डालकर जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का घर में वास होता है और सुख-संपत्ति आती है।
वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के लिए पति-पत्नी को कभी भी लोहा या धातु के बने बेड में नहीं सोना चाहिए।