दिन-रात पैसा कमाने के बाद भी आपके घर में पैसों की बचत नहीं हो पा रही है।
लाखों रुपये कमाने के बावजूद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
इनके पीछे की वजह घर में वास्तु दोष का हो सकती है।
ऐसे में आज हम आपको घर में वास्तु दोष दूर करने के कुछ उपाय के बारे बताने जा रहे हैं।
घर में अखंड रूप से 9 बार रामायण का पाठ करने से वास्तुदोष का निवारण होता है।
भैरव मंदिर या हटकेश्वर-क्षेत्र में वास्तुपद नामक तीर्थ के दर्शन मात्र से ही वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है।
मुख्य द्वार के ऊपर हनुमान जी के चरणों के सिंदूर से नो अंगुल लंबा नो अंगुल चोडा स्वास्तिक का चिन्ह बनाये।
मकान में रसोई घर सही स्थान पर ना हो तो अग्निकोण में एक लाल बल्ब लगा दें और निरंतर जला कर रखें।
घर के द्वार पर घोड़े की लोहे वाली नाल लगायें। लेकिन नाल अपने आप गिरी होनी चाहिए।