हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व हैं। वास्तु के नियमों को फॉलो करने पर घर में खुशहालियां आती है।
अक्सर लोगों घरों में मंदिर बनाते है ताकि अपने दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के दर्शन से कर सके।
वास्तु के अनुसार भगवान कृष्ण और राधा जी की मूर्ति जिसमें दोनों ही खड़े हो ऐसी मूर्ति घर के मंदिर में लगाने से खुशहाली आती है।
घर के मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करना बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार विष्णु जी से साथ मंदिर में माता लक्ष्मी की भी मूर्ति लगानी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति रखने से परिवार के सदस्यों के बीच मिठास बना रहता हैं।
हिंदू धर्म में भगवान राम का विशेष महत्व है। भगवान राम की मूर्ति घर के मंदिर में जरूर लगानी चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में मूर्तियों को भूलकर भी जमीन पर नही रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।