वास्तु शास्त्र में घर के अंदर किताबों को रखने के नियम बताए गए हैं। ज्ञान की वृद्धि के लिए इन नियमों का पालन करना जरूरी होता है।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में किताबों को रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में किताबों का रैक लगने से ज्ञान की देवी का आशीर्वाद मिलता है।
स्टडी रूम में किताबों को बिखरा हुआ न रखें। इससे घर के अंदर नकारात्मकता बढ़ जाती है और पढ़ाई में मन भी नहीं लगता है।
कुछ लोग यह गलती करते हैं कि स्टडी रूम में रोशनी कम रखते हैं। ऐसा करना वास्तु शास्त्र में बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है।
घर के अंदर लकड़ी की अलमारी का उपयोग करना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो इस अलमारी में किताबें रखने का सकारात्मक असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है।
कमरे में एकांत स्थान को ही पढ़ाई करने के लिए चुनें। ऐसा करने से पढ़ाई में मन लगेगा और ध्यान भटकने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वास्तु शास्त्र में फटी या पुरानी किताबों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी किताबें नकारात्मकता बढ़ाने का काम करती हैं।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि किताबों से जुड़े किन नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ