लाफिंग बुद्धा इस दिशा में रखें, धन से भरेगा घर


By Sahil09, Sep 2024 08:00 AMnaidunia.com

लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई विद्या में घर के अंदर शुभ चीजों को रखने का महत्व बताया गया है। माना जाता है कि लाफिंग बुद्धा को भी घर में रखने से सकारात्मकता बढ़ती है।

इस दिशा में रखें लाफिंग बुद्धा

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को रखने की सही दिशा का उल्लेख मिलता है। गलत जगह पर इसे रखने से फायदे की जगह नुकसान होता है।

उत्तर-पूर्व दिशा

लाफिंग बुद्धा को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। ऐसा करने से घर में पैसों की कमी नहीं होगी और आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

दक्षिण-पूर्व दिशा

फेंगशुई शास्त्र की मानें तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में भी लाफिंग बुद्धा को रखा जा सकता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

पश्चिम दिशा

घर की पश्चिम दिशा को भी लाफिंग बुद्धा रखने के लिए उत्तम माना जाता है। अगर यहां पर इसे रखेंगे तो पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

साफ जगह पर रखें

अपने घर में लाफिंग बुद्धा रखने से पहले एक बात का ध्यान रखें कि इसे हमेशा सा जगह पर ही रखें। माना जाता है कि गंदगी वाली जगह पर लाफिंग बुद्धा रखेंगे तो नकारात्मकता बढ़ जाएगी।

घर में बढ़ेगी सकारात्मकता

लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से सकारात्मकता बढ़ती है। हालांकि, ऐसा सही जगह पर इसे स्थापित करने से ही होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि लाफिंग बुद्धा को किस दिशा में रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर की इस दिशा में लगाएं कुबेर जी का प्रिय पौधा, मिलेगा धन ही धन