किचन घर का बहुत अहम हिस्सा होता है और इसी पर पूरे घर की सेहत और सुख-शांति टिकी होती है।
महिलाओं अगर किचन में खाना पकाते समय वास्तु के कुछ नियमों का ध्यान रखें, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
भोजन पकाने से पहले महिलाओं को स्नान जरूर कर लेना चाहिए। बिना नहाए खाना पकाने से अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।
तवे की पहली रोटी गाय को और अंतिम रोटी किसी कुत्ते को खिलाना चाहिए। इससे कभी अन्न की कमी नहीं होती।
कभी भी गुस्से में खाना नहीं पकाना चाहिए। ऐसा भोजन शरीर को नहीं लगता और घर में नकारात्मकता बढ़ती है।
जब भी भोजन की थाली किसी को दें तो दोनों हाथ से पकड़ कर दें। एक हाथ से थाली देने से उसमें भूत प्रेत का वास होता है।
खाना पकाने के पहले और बाद में किचन को अच्छे से साफ कर लें। किचन में गंदगी वास्तु दोष का कारण बनता है।
रसोई घर में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। खास तौर पर पानी और चू्ल्हे को आस-पास रखने से वास्तु दोष लगता है।