वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं का खास महत्व होता है। वास्तु दोष की वजह से घर की सुख-शांति भी प्रभावित हो सकती है।
घर की रसोई के लिए भी वास्तु से जुड़े कुछ नियम है। महिलाओं को किचन में काम करने के दौरान कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि अगर ज्योतिष और वास्तु से जुड़ी बातों का उल्लंघन किया जाता है तो इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
रसोई में चूल्हा ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जो दरवाजे से दिखाई न दें। नया घर बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए कि किचन सीढ़ियों के नीचे न हो।
रसोई में गंदगी बिल्कुल भी नहीं छोड़नी चाहिए। गैस चूल्हे की सफाई का भी पूरा ध्यान रखना जरूरी होता है। गंदा चूल्हा परिवार की सुख-समृद्धि पर असर डालता है।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किचन में दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके कभी भी खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से गरीबी का सामना करना पड़ सकता है।
किचन में खाना बनाते समय उत्तर दिशा की ओर मुंह करना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में पैसों की किल्लत होती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना बेहद शुभ होता है। दरअसल, पूर्व दिशा को सूर्य देव की दिशा माना जाता है।