घर के मेन डोर से जुड़े वास्तु नियम


By Amrendra Kumar Yadav19, Aug 2024 10:38 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र के नियम

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।

मुख्य दरवाजे से जुड़े वास्तु नियम

वास्तु में सभी चीजों की तरह घर के मुख्य दरवाजे से संबंधित कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

वास्तु में दिशा का अत्यधिक महत्व होता है। इन नियमों के मुताबिक, घर के मुख्य द्वार की दिशा ईशान कोण, उत्तर, पूर्व दिशा शुभ मानी गई हैं।

काले रंग से न रंगे

मेन डोर को कभी भी काले रंग से नहीं रंगना चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी आती है। इसके लिए हल्के रंगों का प्रयोग करें।

समय-समय पर ऑयलिंग करते रहें

दरवाजे की समय-समय पर ऑयलिंग करते रहें, जिससे आवाजें न आएं। दरवाजे से आने वाली आवाज से घर में कलह की स्थिति उत्पन्न होती है।

मेन डोर के सामने न हो अंधेरा

घर के मेन डोर के सामने अंधेरा नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।

मेन डोर पर जलाएं दीपक

घर के मेन डोर पर रोजाना शाम में दीपक जलाएं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

घर के मेन डोर से जुड़े इन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

कर्ज किस ग्रह की खराबी से बढ़ता है?