Vastu Tips: आईने के लिए घर की कौन-सी दीवार सबसे अच्छी है? जानें


By Sahil03, Nov 2023 01:33 PMnaidunia.com

आईने से जुड़े वास्तु नियम

सभी के घर में शीशे का प्रयोग किया जाता है। वास्तु शास्त्र में आईने से जुड़े कुछ नियमों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें फॉलो करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

शीशे की दिशा

आमतौर पर लोग घर में शीशा लगाने की दिशा और नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसका बुरा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ सकता है।

हर वस्तु की सही जगह

वास्तु के मुताबिक, घर में रखी हर चीज की एक सही जगह होती है। नियमों के तहत चीजों को रखने से जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

अशुभ दिशा

वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में शीशा लगाना नुकसानदायक होता है। जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए इस दिशा में शीशा नहीं लगाना चाहिए।

गोलाकार शीशा न लगाएं

वास्तु की मानें तो घर में गोलाकार शीशा लगाना भी अशुभ होता है। इस तरह का आईना आपके जीवन पर बुरा असर डाल सकता है।

इस दिशा में लगाएं शीशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शीशे को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली बरकरार रहती है।

किचन में शीशा

कुछ लोग जानकारी के अभाव में किचन में शीशा लगा देते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इस एक गलती का बुरा असर आपके जीवन पर पड़ सकता है।

बाथरूम में शीशा

सभी के बाथरूम में शीशा जरूर होता है, लेकिन वास्तु में बताया गया है कि बाथरूम में कभी भी दरवाजे के सामने आईना नहीं लगाना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर के इस कोने में रखें पैसे, खत्म हो जाएगी दौलत की चिंता