तिजोरी को मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। पैसों की तिजोरी को सही दिशा में नहीं रखेंगे तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
ज्यादातर लोग यह गलती कर बैठते हैं कि तिजोरी को बेडरूम में बनवाते हैं, लेकिन तिजोरी के लिए ये कमरा सही नहीं होता है।
पैसों की तिजोरी को घर के मुख्य द्वार के पास नहीं रखना चाहिए। इससे घर के अंदर पैसों की किल्लत बढ़ने का खतरा बना रहता है।
वास्तु शास्त्र में किचन को पवित्र स्थान माना जाता है, लेकिन तिजोरी रखने के लिए रसोई सही जगह नहीं है। इससे पैसों में बरकत होनी बंद हो जाती है।
तिजोरी को घर के किसी भी ऐसे हिस्से पर नहीं रखना चाहिए, जहां पर ऊंचाई ज्यादा हो। दरअसल, लोग अलमारी के ऊपर तिजोरी बनवा देते हैं, जो सही नहीं होता है।
पैसों की तिजोरी को भूलकर भी बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी के बढ़ने का खतरा बना रहता है।
तिजोरी को घर की दक्षिण दिशा में रखना शुभ नहीं हो जाता है। इस दिशा में तिजोरी रखने से पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि तिजोरी को किस कमरे में रखना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ