Vastu Tips: शुक्रवार को मनी प्लांट में बांधे ये चीज, धन से भर जाएगा घर


By Kushagra Valuskar2023-02-21, 11:41 ISTnaidunia.com

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के अलावा मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। इसको लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

मनी प्लांट दिशा

मनी प्लांट को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसे घर में उचित दिशा में लगाना जरूरी है।

कलावा बांधे

मनी प्लांट में लाल रंग का का कलावा बांधना शुभ माना गया है। शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ में कलावा बांध दें।

दूध चढ़ाएं

मनी प्लांट में पानी देते समय उसमें थोड़ा कच्चा दूध मिला लें। ऐसा करने से मनी प्लांट का पौधा तेजी से ग्रोथ करेगा।

घर के बाहर न रखें

मनी प्लांट को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए। जहां आने-जाने वालों की नजर पड़ें।

बुध और कुबेर देव

मनी प्लांट का संबंध बुध और कुबेर देव से माना गया है। इसी वजह से पौधे को घर के दक्षिण-पूर्वी दिशा में लगाना शुभ होता है।

साफ जगह पर लगाएं

मनी प्लांट को हमेशा साफ जगह पर लगाएं। पौधे के आसपास गंदगी न होने दें। वहीं जूते-चप्पल न उतारें।

मनी प्लांट की बेल

मनी प्लांट की बेल कभी भी जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इसकी बेल नीचे आने पर आर्थिक नुकसान होने लगता है।

सूखा मनी प्लांट

मनी प्लांट को सूखने न दें। यदि इसके पत्ते सूखने या पीले हो जाएं, तो इसे हटा दें। सूखा हुआ पौधा दुर्भाग्य लेकर आता है।

मनी प्लांट का लेनदेन

मनी प्लांट का लेनदेन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर शुक्र ग्रह नाराज होते हैं। वहीं जातक को तंगी का सामना करना पड़ता है।

चना और गुड़ खाने के 5 फायदे