क्या आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं। फिर कुछ वास्तु शास्त्र नियमों का पालन करना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में कुछ चीजें ऐसी होती हैं। जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है। इन चीजों को रखने से सकारात्मकता बढ़ती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खास चीजें रखने से धन संबंधी परेशानियां, दुख और अशांति जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
जिस घर में तुलसी का पौधा होता है। उस घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
चांदी का हाथी घर में रखने से राहु-केतु के दुष्प्रभाव दूर होते हैं। व्यापार और रोजगार में सुधार होता है।
घर में मोर पंख रखने से देवी लक्ष्मी का वास बना रहता है। यदि आप जीवन में सुख-समृद्धि पाना चाहते हैं तो मोर पंख रखें।
घर की उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
साल के किसी भी शुभ दिन आप लाफिंग बुद्धा घर ला सकते हैं। लाफिंग बुद्धा को घर में रखने से घर में खुशियां बढ़ती है।