घर में वास्तु के अनुसार लगाएं साल 2024 का कैलेंडर, होगा भाग्‍योदय


By Sahil28, Nov 2023 04:00 PMnaidunia.com

साल 2024 का कैलेंडर

नए साल का कैलेंडर देखने से पहले हर कोई देखता है कि किस महीने में कितनी छुट्टियां हैं। घर में नया कैलेंडर लगाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

कैलेंडर के लिए वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में कैलेंडर लगाने को लेकर कई नियमों का उल्लेख किया गया है। सही दिशा में कैलेंडर लगाने का सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दक्षिण दिशा की दीवार पर कैलेंडर लगाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की तरक्की में कई तरह की बाधाएं आती है।

कैलेंडर के लिए शुभ दिशा

घर के पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है।

पुराने कैलेंडर को न रखें

वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र भी मिलता है कि पुराने कैलेंडर को घर में रखना सही नहीं होता है। नया कैलेंडर लगाने के साथ ही, पुराने कैलेंडर को हटा दें।

दरवाजे के पीछे न लगाएं

कैलेंडर को लगाते समय ध्यान रखें कि इसे दरवाजे के पीछे, मुख्य द्वार के सामने बिल्कुल भी न लगाएं। दरअसल, इससे परिवार के लोगों की तरक्की में बाधा आती है।

कैलेंडर के साथ हो ये चीजें

घर की उत्तर दिशा में कैलेंडर लगाना शुभ होता है। इस दिशा की दीवार पर कैलेंडर के साथ बहती नदी या शुभ विवाह की तस्वीर लगाना मंगलकारी माना जाता है।

कैसा हो कैलेंडर का रंग?

धार्मिक मान्यता है कि सुनहरे या स्लेटी रंग का कैलेंडर लगाना अच्छा होता है। इसकी वजह से घर में सुख-समृद्धि आती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

December Birth Date: भाग्यशाली होते हैं दिसंबर में जन्में लोग, हर सुविधा का लेते है मजा