ये 5 राशि वाले करते हैं बेस्ट फ्रेंड से शादी


By Sahil12, Oct 2023 12:42 PMnaidunia.com

राशियां

वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का उल्लेख है। इन्हीं के आधार पर सभी राशि वालों के भविष्य और वर्तमान से जुड़ी सूचनाओं का अनुमान लगाया जाता है।

दोस्ती निभाने वाली राशियां

ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि कुछ राशि वाले दोस्ती निभाने में हमेशा आगे रहते हैं। जब बात प्यार की आती है तो ये अपने बेस्ट फ्रेंड को ही दिल दे बैठते हैं।

बेस्ट फ्रेंड से शादी

कुछ राशि वाले बेस्ट फ्रेंड के साथ अपने रिश्ते को शादी का नाम भी दे देते हैं। आइए जान लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी राशियां शामिल है।

कर्क राशि

इस राशि के जातक हर किसी की भावनाओं का सम्मान करते हैं। कर्क राशि वालों का मजबूत रिश्ता इनके बेस्ट फ्रेंड के साथ होता है। इसी वजह से इन्हें अपने दोस्त से ही प्यार हो जाता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले रिश्तों में स्थिरता को अहमियत देते हैं। इस राशि के जातक उसे ही जीवन साथी के तौर पर चुनते हैं, जिस पर उन्हें भरोसा होता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों की पहचान साफ दिल के इंसान के तौर पर होती है। ज्योतिष के मुताबिक, इस राशि के जातक अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करना ज्यादा पसंद करते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को ज्यादा रोमांटिक और इमोशनल माना जाता है। इस राशि के जातक अक्सर अपने दोस्तों के साथ ही शादी करते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले भी शादी के लिए उसी व्यक्ति को चुनना पसंद करते हैं, जिसके साथ उनकी अच्छी दोस्ती होती है। ज्यादातर इन्हें अपने दोस्त ही पसंद आते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Astro Tips: चमत्कारी हैं नींबू के ये उपाय, सोने की तरह चमक जाएगी किस्मत