हम अपने घर में तरह-तरह के हरे भरे पौधे लगाते हैं, जिससे हमारे घर के अंदर सकारात्मकता का वास हो और नेगेटिव ऊर्जा दूर हो।
वहीं, कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जो नकारात्मकता के बहुत बड़े कारण बनते हैं। ऐसे में भूल से भी इन पौधों को घर में ना लगाएं।
बता दें कि वास्तु के मुताबिक हमारे घर में या घर के इर्द-गिर्द लगे पेड़ पौधों का काफी विशेष महत्व होता है। इसके बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है।
वास्तु के अनुसार, हमें अपने घर में या आस-पास कांटेदार पौधों को लगाने से बचना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मकता आती है।
ऐसा वास्तु के मुताबिक बताया गया है कि कांटे वाले पौधे लगाने से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई तरह की परेशानियां आती हैं।
ऐसा वास्तु के मुताबिक बताया गया है कि कांटे वाले पौधे लगाने से हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी कई तरह की परेशानियां आती हैं।
वास्तु के अनुसार, कभी भी घर के आस-पास या घर में बबूल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यदि खुद से लग जाए, तो इसे उखाड़कर कहीं बाहर लगा दें।
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर के आस-पास बेर का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। इसमें कांटे होने की वजह से नकारात्मकता बढ़ती है।
लोग अक्सर अपने गमले में नींबू का पेड़ लगाते हैं। बता दें कि वास्तु के अनुसार, नींबू के पौधे को घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है।