वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कुछ उपायों का जिक्र किया जाता है, जिन्हें अपनाने से जीवन में आने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
सुख-समृद्धि और घर की शांति के लिए वास्तु शास्त्र की कुछ टिप्स आपके काम आ सकती है। चलिए जान लेते हैं कि आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के प्रवेश द्वार पर तुलसी का पौधा बेहद शुभ होता है। तुलसी के पौधे के औषधीय गुण भी होते हैं और हिंदी धर्म में इसका धार्मिक महत्व भी माना जाता है।
अगर आपके घर में जूतों का स्टैंड प्रवेश द्वार के पास है तो आप इसे गलती से भी खुला न छोड़ें। वास्तु में कहा गया है कि यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
वास्तु के मुताबिक उत्तर दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो रात की नींद असंतुलित हो जाती है। इसके अलावा रक्त संबंधी समस्या भी हो सकती है।
सभी के घर में दीवार घड़ी जरूर होती है, लेकिन बेहद कम लोग इसकी दिशा का ध्यान रखते हैं। वास्तु की मानें तो घड़ी को घर की उत्तर, पूर्व और पश्चिम दीवार पर ही लगाना चाहिए।
घर के बाहर साफ-सुथरी नेम प्लेट होनी चाहिए। चमकदार नेम प्लेट लगाने को लेकर कहा गया है कि ऐसा करने से आपको अच्छे अवसर मिलते हैं।
घर की तिजोरी में धन रखा जाता है। वास्तु में तिजोरी की दिशा को लेकर कहा गया है कि इसे हमेशा घर की दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।