हम सभी के घर में दर्पण जरूर होता है। इसमें खुद को देखकर महिलाएं मेकअप करती हैं। शायद आप जानते होंगे कि घर में आईना लगाने की दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में शीशे की दिशा का खास ध्यान रखना होता है। अगर गलत दिशा में शीशा लगाया जाता है तो इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित होती है।
गलत जगह पर शीशा लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। चलिए जान लेते हैं कि किस दिशा में आईना लगाएं और किस में नहीं।
वास्तु अनुसार घर में दर्पण लगाने के लिए ध्यान रखें कि दक्षिण या पश्चिम की दीवार पर दर्पण कभी भी नहीं लगाना चाहिए।
वास्तु में कहा गया है कि दक्षिण या पश्चिम दिशा में दर्पण लगाने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आपकी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।
यदि आपके बेडरूम में दर्पण है तो सोते समय उसे किसी कपड़े से कवर कर दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो जाएगा।
आईना लगाने की सही दिशा वास्तु में पूर्व या उत्तर मानी गई है। इस दिशा में शीशा लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर में गलती से भी गंदा दर्पण नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस वजह से शीशे को हमेशा साफ रखें।