रक्षाबंधन भाई-बहन का सबसे पवित्र त्यौहार माना जाता है। इस दिन बहन-भाइयों को राखी बांधती है।
रक्षाबंधन के इन आप घर में सुख-शांति के लिए वास्तु के इन उपायों को आजमा सकते हैं। वास्तु के ये उपाय जितने आसान है उससे कई ज्यादा फायदेमंद है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रक्षाबंधन के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से सदैव सौभाग्य बना रहता है।
रक्षाबंधन से पहले घर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें। घर से टूटी चीजों को निकाल दें, वरना नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर इस दिन रंगोली बनाएं। मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास प्रवेश करता है।
रक्षाबंधन के दिन घर के मंदिर को सजाएं। मंदिर के लिए घर में उत्तर-पूर्व दिशा शुभ माना जाता है। इस दिशा में मंदिर रखने से सुख-शांति रहती है।
रक्षाबंधन वाले दिन भाई अपनी बहन को वास्तु के अनुसार उपहार जरूर दें। इस बात का ध्यान रखें कि गिफ्ट में कोई नुकीली चीज न हो।
रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर घर में दीया जरूर जलाएं। दीया जलाने से वास्तु दोष से मुक्ति प्राप्त होती है।