व्यापार में बरकत के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स


By Prakhar Pandey01, Feb 2024 09:30 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे सुझावों का उल्लेख मिलता है, जिससे आप अपने बिजनेस में भी बरकत पा सकते है। आइए जानते है व्यापार में बरकत के लिए कौन से वास्तु टिप्स अपनाने चाहिए।

व्यापार में मुनाफा

अगर दिन भर की मेहनत के बावजूद भी व्यापार में मुनाफा नहीं हो रहा है, तो व्यापार की जगह पर भी वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में वास्तु का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है।

बिजनेस में बढ़ोत्तरी

वास्तु में बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए कई नियमों का जिक्र पाया जाता है। वास्तु के नियमों का पालन करके आप आसानी से व्यापार में मुनाफा कमा सकते है।

वर्कप्लेस में रंग

वास्तु के अनुसार, फैक्ट्री, दुकान या ऑफिस में क्रीम, सफेद या हल्के रंग का प्रयोग करना चाहिए। यह सकारात्मकता के प्रवाह को बढ़ाते है। साथ ही, बिजनेस में सफलता पाने में भी मदद करते है।

मुख्य द्वार

बिजनेस में अधिक लाभ के लिए ऑफिस, दुकान या फैक्ट्री के बीचों बीच मुख्य दरवाजा बनवाना चाहिए। ऐसा करने से भी वास्तु दोष दूर होता है।

उत्तर की दिशा

उत्तर की दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है। ऐसे में अपने दुकान, फैक्ट्री या ऑफिस की तिजोरी को उत्तर की दिशा में ही रखें। ऐसा करने से धन लाभ मिलता है।

धातु से बना कछुआ

धातु से बने कछुए को रखना बेहद लाभकारी माना जाता है। दुकान, ऑफिस या वर्कप्लेस पर कछुआ रखने से धन में वृद्धि होती है। साथ ही, इंसान की मनचाही कामना भी पूर्ण होती है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा

यदि आप बिजनेस मैन है तो अपना ऑफिस या बैठने की जगह हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनवाएं। मान्यता अनुसार, इस दिशा में बैठने से भी धन लाभ होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दशरथ राघव किस वजह से कहलाएं श्रीराम? जानें