सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व होता है। सावन के महीने में इन वास्तु के उपाय को आजमाएं जा सकता हैं।
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए प्रिय माना जाता है। इस महीने में वास्तु के इन उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त हो सकती है।
सावन के पवित्र माह में घर में शिवलिंग की स्थापना करें, लेकिन सही दिशा का ध्यान रखें। शिवलिंग को ईशान कोण में रखना शुभ माना जाता है।
सावन के महीने में रोजाना सुबह-सुबह मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करना बेहद ही शुभ माना जाता हैं। ऐसा करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार सावन के पवित्र महीने में मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में घर में तुलसी का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है।
मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं और फिर शिवालय जाकर भगवान शिव की पूजा करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत खुल सकती हैं।