वास्तु शास्त्र में सही दिशाओं के बारे में बताया गया है। वास्तु के नियमों का पालन करने से काफी लाभ मिलते है।
स्कूल एक महत्वपूर्ण जगह होती है। स्कूल अगर वास्तु के अनुसार हो तो भविष्य में काफी फायदे मिल सकते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार स्कूल के लिए सही स्थान शहर के बीच जोन में होता है। बीच जोन में रहने से बच्चों को स्कूल आने में आसानी होती हैं।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक स्कूल का प्रवेश द्वार उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए। उत्तर और पूर्व दिशाओं से प्रवेश करना शुभ माना जाता है।
वास्तु के अनुसार छात्रों के लिए क्लासरूम उत्तर पूर्व या उत्तर दिशा की और होना चाहिए।
स्कूल परिसर में छात्रों के लिए खेलकूद का मैदान जरूर बनाना चाहिए। वास्तु के अनुसार मैदान खुले जगह पर होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार स्कूल में छात्रों के लिए प्रार्थना सभागार उत्तर पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है।