पेड़-पौधे के शौकीन लोग घर में कई प्रकार के पौधे लगाते है। आइए जानते है घर में स्नेक प्लांट लगाने से जुड़े वास्तु टिप्स और उसके फायदों के बारे में।
वास्तु में पेड़ से संबंधित नियमों का पालन करने से जीवन में कई लाभ मिलते है। ऐसे में घर में स्नेक प्लांट लगाने से वातावरण की गुणवत्ता भी ठीक होती हैं।
घर में स्नेक प्लांट लगाने से भाग्य में वृद्धि होती है। इसे लगाते वक्त घर में सही दिशा का चुनाव अवश्य करना चाहिए। सही दिशा में ये पौधा लगाने से सकारात्मक परिणाम मिलते है।
स्नेक प्लांट को सही दिशा में लगाने से पॉजिटिविटी आती है। स्नेक प्लांट को घर की दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।
स्नेक प्लांट को घर में ऐसी जगह पर लगाए जहां धूप होती है। लेकिन धूप इसके पत्तों पर सीधी नहीं लगनी चाहिए, इस पौधे को लिविंग रूम या बेडरुम में लगाना चाहिए।
घर में स्नेक प्लांट रखने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। साथ ही, इसे बेड के ठीक सामने न रखकर बिस्तर के बगल में रखना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का फ्लो बना रहता है।
स्नेक प्लांट को घर में किसी टेबल या फिर किसी इनडोर प्लांट के पास नहीं रखना चाहिए। इसे घर के बाथरूम में भी बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए।
स्नेक प्लांट के गमले को जमीन पर सीधा रखा जाना चाहिए। अगर वास्तु के नियमों का ध्यान में रखते हुए यह पौधा घर में लगाया जाए तो घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
अगर आपको स्नेक प्लांट के वास्तु टिप्स से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com