वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता हैं साथ ही घर की खूबसूरती भी बनी रहती हैं।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता हैं।
अगर घर में तुलसी के पौधा वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाएं जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।
तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) का चुनाव कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
तुलसी के पास भूलकर भी शिवलिंग न रखें, लेकिन आप शालिग्राम रख सकते हैं। इससे विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
वास्तु के अनुसार छत पर तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता हैं।