Vastu Tips: सुख समृद्धि पाना है तो घर में जरूर लगाएं ये 3 खुशबूदार फूल


By Sandeep Chourey2023-04-22, 08:29 ISTnaidunia.com

ऊर्जा चक्र का महत्व

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रखी हर चीज में कोई ना कोई ऊर्जा होती है और हर वस्तु घर के ऊर्जा चक्र को प्रभावित करती है।

शुभ अशुभ पौधे

ऐसे में घर में यदि पेड़-पौधों हो तो उसका भी विशेष प्रभाव पड़ता है। वास्तु के मुताबिक कुछ पौधे घर में रखना अशुभ होता है तो कुछ पौधे काफी शुभ होते हैं।

घर में लगाएं खुशबूदार फूल

वास्तु के अनुसार ये 3 खुशबूदार फूल को घर में जरूर लगाना चाहिए। इन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

गुलाब का फूल

गुलाब के फूल को प्रेम का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता है। गुलाब का फूल लगाने से बहुत शुभ परिणाम मिलते हैं।

दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं

गुलाब के फूल को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बरकरार रहती है। नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

गुड़हल का फूल

वास्तु शास्त्र में घर में लाल गुड़हल का फूल लगाना बहुत शुभ माना गया है। यह फूल माता काली, मां दुर्गा और भगवान गणेश को बहुत प्रिय है।

कमल का फूल

कमल का फूल दिखने में बहुत सुंदर होता है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही कमल का फूल धारण करते हैं। मां सरस्वती और ब्रह्मा जी का आसन भी कमल है।

आर्थिक समृद्धि

कमल के फूल का पौधा घर में लगाने से आर्थिक समृद्धि आती है और शुक्रवार को माता लक्ष्मी की चरणों में कमल का फूल अर्पित करने से आर्थिक परेशानी दूर होती है।

मटके के पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे