वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज़ों को रसोईघर में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। तो आज हम उन्हीं के बारे में जानने वाले हैं।
हल्के टूटे बर्तनों को फेंकने के बजाय इस्तेमाल करना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं होता। सिर्फ टूटे बर्तन ही नहीं रसोई में किसी भी तरह का पुराना सामान, कबाड़ आदि नहीं रखना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज ह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में दवाइयों भी नहीं रखनी चाहिए, इससे सेहत से जुड़ी परेशानियां लगातार बनी रहती हैं। साथ ही घर में नेगेटिव एनर्जी भी बढ़ने लगती है।
झाड़ू रसोई में रखना अशुभ होता है। माना जाता है कि किचन में झाड़ू रखने से सेहत प्रभावित होता है साथ ही मां अन्नपूर्णा भी रुष्ट हो जाती हैं जिससे घर में अन्न की कमी होती है।
ऐसा माना जाता है कि रसोई में शीशे की वजह से आग का प्रतिबिंब बनता है। जिससे रसोई में जरूरत से ज्यादा एनर्जी पैदा होती है और ये बेहद नुकसानदायक होती है। इससे जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है।