Vastu Tips: इन बातों का रखें ध्यान, हमेशा खुशहाल रहेगा परिवार


By Ekta Sharma04, Mar 2023 05:47 PMnaidunia.com

वास्तु नियम

यदि घर का वास्तु सही नहीं है तो उसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं कुछ वास्तु उपाय जिनको अपनाकर पूरे घर की सेहत अच्छी रहेगी।

गलत दिशा में सिर रखकर सोना

वास्तु की मानें तो गलत दिशा में सिर रखकर सोना सेहत के लिए सही नहीं है। उत्तर दिशा की ओर सिर रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा आपकी ओर खिंची चली आती है। इसकी वजह से आप बीमार भी हो सकते हैं।

ये रखें घर का रंग

घर का रंग भी परिवार की सेहत के लिए जिम्मेदार होता है। घर का रंग हरा या लाल होता है तो परिवार की सेहत के लिए अच्छा होता है। लाल रंग पॉजिटिव एनर्जी को खींचता है।

बाथरूम रखें साफ

सेहत का सीधा जुड़ाव बाथरूम की सफाई से भी होता है। बाथरूम में सफाई के साथ-साथ बहते हुए नल का ध्यान देना जरूरी है। नल से पानी नहीं टपकना चाहिए। इन चीजों से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

इन चीजों का रखें ध्यान

पूजा घर में टूटी मूर्तियां नहीं होनी चाहिए। पूजा करने के वक्त बत्ती अवश्य जला कर रखें। इससे मन को शांति मिलती है और शरीर भी स्वस्थ बना रहता है।

Namak Ke Upay: किस्मत चमका देंगे समुद्री नमक के ये खास टोटके